छत्तीसगढ़

जिले में धान का खरीदी फर्जीवाड़ा : खरीदी प्रभारी ,कम्प्यूटर ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी और पटवारी सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज…

जिले में धान खरीदी में लापरवाही करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रभारी ,कम्प्यूटर ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी और पटवारी सहित 11 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक ने लालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी तरीके से शासकीय भूमि व मंदिर की जमीन पर रकबा बढ़ाकर धान बेच दी गई। जिसके बाद लोरमी एसडीएम ने मामले पर जांच कर सभी को गिरफ्तार किया गया है। मामला जिले के सेवा सहकारी समिति सुरेठा का है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!