छत्तीसगढ़

सरायपाली: अंचल के 8 प्रतिभागी पर्वतारोहण शिविर पचमढ़ी में होंगे शामिल

सरायपाली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ ग के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पर्वतारोहण शिविर – पचमढ़ी (मध्यप्रदेश) में पांच दिवसीय शिविर (6 मई से 10 मई 2022 तक) में शामिल होने के लिए विकासखण्ड सरायपाली की टीम आज रवाना हुई। स्थानीय संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार नायक ने बताया कि इस शिविर में मा सदा गो (मंदिर स्कूल) उ मा वि सरायपाली की चार गाइड्स आशा नंद, दामिनी बाघ, झरना प्रधान, सोनिया दीवान एवं प्रभारी गाइडर श्रीमती शीला श्रेय तथा शास हायर सेक स्कूल केना के तीन स्काउट्स अकुर साहू, अनिल सेठ, खीरसागर जुएद कुल आठ प्रतिभागी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में साहसिक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन तथा विपरीत परिस्थितियों में जीवनरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जाता है। युवा विद्यार्थियों को पर्वतारोहण एवं एडवेंचर्स के लिए यह एक बढ़िया अवसर प्रदान करता है। मंगलमय यात्रा की कामना के साथ शुभाशीष प्रदान करने हेतु स्थानीय संघ के संरक्षक प्रदीप गुप्ता, बीईओ एवं पदेन सहा। जिला आयुक्त स्काउट प्रकाशचंद्र मांझी, सचिव शैलेन्द्र कुमार नायक, जे एस कर पूर्व सचिव, जिला संघ प्रतिनिधि हेमंत चैधरी, स्काउटर धर्मेंद्र राणा, समन्वयक सुशील चैधरी, पालक गण परमानंद प्रधान, बसंत बाघ, पुरनलाल दीवान, निरंजन नंद, खीरसागर साहू, तेजकुमार सेठ, मोहन जुएद की गरिमामय उपस्थिति रही। स्थानीय संघ के मुख्य संरक्षक किस्मतलाल नंद (विधायक सरायपाली), अध्यक्ष अमृतलाल पटेल, संरक्षक अवधेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गण महेंद्र बाघ, पुरूषोत्तम अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल,जनाब खान, श्रीमती सीता अमृतलाल पटेल, श्रीमती पुष्पलता चैहान, सी एल पुहूप (प्राचार्य), श्रीमती आर एल पण्डा (प्राचार्य), सहसचिव यशवंत चैधरी, संयुक्त सचिव सविता साहू, कोषाध्यक्ष गणेश चैहान, राधेश्याम चैधरी (पूर्व सचिव), अनिल पटेल, श्रीमती विलास बाघ, शुभ्रा डड़सेना, रामनारायण आदित्य, धर्मेंद्र चैधरी, सतीश स्वरूप पटेल, शंभू चैहान एवं समस्त स्काउटर्स – गाइडर्स ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!