छत्तीसगढ़

पिकनिक की खुशियां बदली मातम में, महिला शिक्षिका और उसके 14 साल के बेटे की नदी में डूबने से मौत

परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई एक 35 वर्षीय शिक्षिका और उसके 14 साल के बेटे की अरपा नदी में डूबने से शनिवार को दर्दनाक मौत हो गई। वे पथरा घाट में नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में यह हादसा हो गया। वहीं शिक्षिका के साथ गई एक और महिला और उसका बेटा नहाने के दौरान नदी में डूबने लगे पर दोनों को तुरंत सहायता मिल गई। जिससे दोनों की जान बच गई। कोनी पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का हवाला दे रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा निवासी अनिष लाल अपनी शिक्षक पत्नी स्मृता लाल, 14 वर्षीय आवेश लाल, दोस्त मनीष बनके, प्रियंका कश्यप उनका पांच वर्षीय बेटा सीमत कश्यप सहित कुल आठ लोग पिकनिक मनाने कोनी के धनवारपारा स्थित पथरा घाट पहुंचे थे। अनिष लाल व मनीष आपस में बात कर रहे थे इस दौरान स्मृता और प्रियंका ने नहाने का प्लान बनाया।दोनों महिलाएं अपने-अपने बेटे के साथ पथरा घाट के पानी में उतर गई। नहाने के दौरान स्मृता, आवेश, प्रियंका और सीमत गहराई में चले गए और डूबने लगे। दोनों को तैरना नहीं आता था। पत्नी प्रियंका और बेटे को डूबता देख घाट पर खड़े पति सौरभ कश्यप ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। दोनों कम गहराई में थे इसलिए उनकी जान बच गई। वहीं नहाने के दौरान स्मृता और आवेश गहरे पानी में डूब गए। उनकी जान नहीं बच पाई। घटना बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों मृतकों का शव पानी से बाहर निकाला गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!