सरायपाली : खादी ग्राम उद्योग योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 15 लोगों से सवा सात लाख की ठगी… मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया . सिघनपुर के किसान एक किसान को खादी ग्राम उधोग में लोन दिलाने के नाम पर एक यूवक द्वारा हजारो रूपये लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है. रुपये लेकर जब लोन पास नहीं हुआ तो किसान को ठगी का अहसास हुआ. किसान ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मै जितेन्द्र कुमार नर्मदा पिता श्री राजाराम नर्मदा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुर तह व थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी हुं । अश्वनी साहू पिता जगतराम साहू उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ0ग0) वर्तमान निवासी उर्मिला भवन के सामने पतेरापाली निवासरत है। अश्वनी साहू ने मुझसे खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत सब्सिडी वाला लोन करवा दूंगा बोलकर मुझसे 80,000 (अक्षरी अस्सी हजार रूपये) लिया और लोन भी नहीं करवाया गया एवं मेरे साथीगण से क्रमश: 1. मुकेश साहू 1,31,000(अक्षरी एक लाख इकत्तीस हजार रूपये, 2. छायाराम गोनार 70,000 (सत्तर हजार रूपये मात्र), 3. डोलकुमार साहू 77000 (ससहत्तर हजार रूपये मात्र), 4. हरिदास 15000(पन्द्रह हजार रूपये मात्र), 5. खीरसागर डडसेना 95000(पनचानबे हजार रूपये मात्र), 6. देवार्चन 15000 (पन्द्रह हजार रूपये मात्र), 7.समारू 25000 (पचीस हजार रूपये),8.सोहन दास 15000(पन्द्रह हजार रूपये मात्र),9. रामसिंग 21000 (इक्कीस हजार रूपये मात्र), 10. शिवप्रसाद 50000 (पचास हजार रूपये मात्र), 11. श्यामसुंदर भोई 40000 (चालीस हजार रूपये मात्र), 12. रोहित साहू 50000 (पचास हजार रूपये मात्र), 13. बिसीकेशन पटेल 15000 (पन्द्रह हजार रूपये मात्र), 14. गोपाल साहू 25000 (पचीस हजार रूपये मात्र) कुल रकम 7,24,000 अक्षरी सात लाख चौबीस हजार रूपये इस सभी से रकम नगद में लिया (जिसका विडियो एवं ऑडियो रिकार्डिग है) और लोन दिलाने के नाम पर झूठी दिलासा देता रहा और अंत में न ही लोन करवाया और न ही राशि को किसी को वापस किया गया. पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर आरोपी पर भादवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
























