नन्ही तीन सगी बहनों की मानस मंडली क्षेत्र में जलवे बिखेर रही 10 हजार का जीता इनाम

नन्ही तीन सगी बहनों की मानस मंडली लोरमी क्षेत्र में जलवे बिखेर रही है. प्रदेश सरकार पुरानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल कूद लोक कला में रुचि रखने वाले ग्रामीण आंचल में छुपे प्रतिभावान बच्चों को आगे लाने के लिए सरकार ब्लाक से प्रारंभ कर जिला,एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया है.
जिससे खिलाड़ी या कलाकार अपने प्रतिभा दिखा कर आगे बढ़े. सरकार ने उत्साह वर्धन के लिए इनाम भी रखे हैं. इसी तारतम्य में लोरमी ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक लोक कला मंच का आयोजन रखा गया. जहां क्षेत्र भर के कलाकारों ने अपनी कला प्रदर्शन किया.गोल्हापारा त्रिवेणी मानस मंडली के तीन नन्ही सगी बहनों कुमारी अंजल, कुमारी,दीक्षा, कुमारी, आंचल गाने और बजाने के साथ अपनी प्रतिभा दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर 10000 के इनाम जीते और जिला प्रतियोगिता के लिए चयन किये गये हैं. बता दें कि त्रिवेणी मानस मंडली के इन तीन बहनों ने राजिम मेले सहित प्रदेश के हर छोटे बड़े शहरों में अपने प़तिभा का समां बांध रहे हैं. आगे सिंगर बनने के सपना संजोए लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं.
























