महासमुंद

महासमुंद:सिलाई प्रशिक्षण पूरा कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं ग्रामीण महिलाएं

महासमुंद। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), महासमुंद में संचालित सिलाई प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा किशन पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एकता एवं श्रीमती तारिणी चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षण कक्ष एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा किशन पटेल ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर सिलाई के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एकता ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को सिलाई कार्य को व्यवसाय के रूप में अपनाने, अन्य महिलाओं को इससे जोड़ने तथा समूह बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
आरसेटी के निदेशक श्री टुटु बेहरा ने बताया कि संस्थान वर्षभर ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से प्रतिभागी रोजगारपरक कौशल प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कंप्यूटर प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन एवं केक निर्माण जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी एवं पंजीयन के लिए कार्यालयीन समय में आरसेटी महासमुंद कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 7999700673 एवं 9691089327 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!