बसना में पहली बार अनुभवी किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ देंगे सेवाएं, 31 जुलाई को रहेगा परामर्श शिविर

बसना । क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 31 जुलाई 2026 को अनुभवी किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ (MBBS, MD, DM – Nephrology) अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में किडनी रोगों की जांच, निदान एवं उपचार, डायलिसिस संबंधी परामर्श तथा व्यक्तिगत विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी। डॉ. सराफ को किडनी रोगों के उपचार एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग का वर्षों का अनुभव है।
विशेषज्ञ परामर्श 31 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में उपलब्ध रहेगा। अस्पताल प्रबंधन ने किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों से समय पर जांच एवं परामर्श लेने की अपील की है। अग्रिम पंजीयन एवं जानकारी के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।































