बागबाहरा

बागबाहरा :तेज रफ्तार ऑटो पलटा, यात्री हुआ दिव्यांग जानिए मामला

बागबाहरा। खल्लारी मेले से सब्जी खरीदने बागबाहरा आ रहे एक व्यक्ति को ऑटो दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान अपना बायां हाथ गंवाना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भिलाई निवासी सुधीर कुमार (46 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि 1 अप्रैल 2026 को वह अपने साथियों सूरज गुप्ता और प्रभंश केशरी के साथ ऑटो क्रमांक CG 04 NC 4838 से खल्लारी मेले से बागबाहरा सब्जी मंडी आ रहे थे। आरोप है कि चालक प्रभंश केशरी ऑटो को तेज गति एवं लापरवाही से चला रहा था। सब्जी मंडी पहुंचने से पहले ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सुधीर कुमार ऑटो के नीचे दब गए और उनका बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया।
घायल को पहले बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रेफर किया गया। बाद में भिलाई के अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों को उनका बायां हाथ कोहनी के ऊपर से काटना पड़ा।
पीड़ित की शिकायत और जांच के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने ऑटो चालक प्रभंश केशरी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 125(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!