बसना

बसना:बिजली सुधारने के विवाद में महिला से मारपीट, तीन पर आरोप

बसना। ग्राम तोषगांव में बिजली सुधारने की बात को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके देवर परिवार के लोगों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए लाठी, हाथ और मुक्कों से हमला किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 को पीड़िता अपने घर की खराब बिजली ठीक कराने के लिए अपने देवर के बेटे कार्तिक राम निराला को बुलाने उसके घर गई थी। इसी बात को लेकर रात करीब 8 बजे विवाद हो गया। आरोप है कि आसमीन निराला ने अश्लील गाली-गलौज की, जबकि ठाकुर राम और कार्तिक राम निराला ने लाठी से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में महिला के दाहिने जांघ और पीठ में चोट आई, जिससे उसे दर्द की शिकायत है। घटना को पीड़िता के पति घसिया निराला एवं बहू भानूमति निराला ने देखा तथा बीच-बचाव किया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!