बसना:सोते रहे मालिक, घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी

बसना।ग्राम आमापाली में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमापाली निवासी व्यक्ति ने बताया कि 11 मई 2026 की रात वह अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 6755 को घर के सामने खड़ी कर सोने चला गया था। रात करीब 1:30 बजे जब वह पेशाब करने के लिए बाहर निकला तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। वाहन का चेसिस नंबर MD2B63AZ2SWA13317 तथा इंजन नंबर PFXWSA19963 है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से चोर की तलाश में जुटी हुई है।
































