बसना

दूल्हादेव महोत्सव के पहले दिन हुआ बच्चों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

काकाखबरीलाल/बसना : 23/02/2019 को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय दूल्हादेव महोत्सव का भव्य शुभारंभ बसना के ग्राम बंसूला में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के पहले दिन चौहान सेना के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर बसना नगर का भ्रमण किया गया।

ततपश्चात समाज प्रमुखों द्वारा दूल्हादेव की पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम के पहले दिन समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने कुर्सी दौड़, कबड्डी, दौड़,जलेबी दौड़ एवं अन्य खेलकूद में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सराईपाली के पूर्व विधायक रामलाल चौहान, अखिल छग चौहान कल्याण समिति के प्रांताध्यक्ष रामनाथ चौहान, छग चौहान सेना के प्रदेश प्रभारी चातुरी नंद एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के सफल संचालन में चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान, डिग्री नंद, विजय चौहान, अशोक सागर, रूपलाल नंद,सेनापति कैलाश तांडी,ओम चौहान,सूरज चौहान, दिलीप चौहान का विशेष योगदान रहें।

इस दौरान बड़ी संख्या में समाज सेवक उपस्थित थे।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!