बसना

अग्रसेन भवन बसना में योग जागरण यात्रा का आयोजन

सम्पत अग्रवाल जी ने भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा 6 अगस्त से 15 अगस्त तक योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया है।

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 9 से 10 अगस्त अग्रसेन भवन बसना में योग जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल जी के द्वारा भारत माता जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.।

योग जागरण यात्रा में शामिल हुए 200 से अधिक योग प्रशिक्षक बंधुओ एवं बहनों को नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी ने अपने करकमलों में शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

श्री सम्पत अग्रवाल जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति योग को विश्व में स्थापित करने का श्रेय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है और छः गः में योग संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के निर्देशन में योग आयोग के अध्यक्ष श्री सजंय अग्रवाल जी के नेतृत्व में छः गः को योगमय बनाकर निरोगी जीवन प्रदान करने का सरहानीय कार्य किया जा रहा है. हम सबको चाहिए की हम प्रतिदिन योग करे और लोगो को भी योग के लिए प्रेरित करे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री महाप्राण पुरोहित रायपुर संभाग प्रभारी जी, श्रीमती गंगा अग्रवाल जी, एवं जनपद पंचायत बसना के अधिकारी गण, योग प्रशिक्षक, नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण एवं नागरिकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!