बागबाहरा

बागबाहरा:गाली-गलौच का विरोध करने पर युवक पर लोहे के कड़े से हमला, मामला दर्ज

बागबाहरा। थाना बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में गाली-गलौच का विरोध करने पर एक युवक पर लोहे के कड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली निवासी एक मजदूर ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2026 की रात करीब 10 बजे गांव का करण पटेल उसके घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौच कर रहा था। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी भड़क गया और  अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
आरोप है कि इसी दौरान करण पटेल ने अपने हाथ में पहना हुआ लोहे का कड़ा (चूड़ा) निकालकर पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के दौरान हेमराज यादव एवं दादू पटेल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी की धमकी और मारपीट से वह भयभीत है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!