पटेवा

पटेवा: रास्ता रोककर गाली गलौज हाथ मुक्का से पिटाई जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत रास्ता रोककर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है।रीमा जोशी ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम लखनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद की मूल निवासी हैं  पति कमाने खाने बाहर गया है।  अपने तीन बच्चों के साथ ग्राम लखनपुर में रहती है कि ग्राम छिन्दौली निवासी रूपेश मानिकपुरी को  जानती पहचानती है जिसके द्वारा  जबरन तुमसे प्रेम करता हूं घर आ जा कहते रहता है। जिसे  कई बार मना की दिनांक 03/05/2026 को  काम से ग्राम सिन्धौरी गई थी वापस आते समय शाम करीबन 05 बजे सिन्धौरी रोड के पास रोककर अकारण ही  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है मारपीट करने से  बायें हाथ के कलाई, पीठ में चोंट आकर दर्द हो रहा है। घटना के बारे में घर जाकर भाभी गजाबाई जोशी एवं गोलू सतनामी को बतायी । पूर्व में भी रूपेश मानिकपुरी  मारपीट कर चुका है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!