महासुमंद
महासमुंद: अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर यूवक की मौत

महासमुंद। आरक्षी केंद्र थाना सिटी कोतवाली द्वारा मर्ग क्रमांक 35/2026 धारा 194 BNSS मृतक नंदकुमार उर्फ नंदन कुमार चन्द्राकर पिता स्व. हेमलाल उम्र 62 वर्ष निवासी बेलसोंडा थाना व जिला महासमुंद का मर्ग सदर की जांच किया गया जांच में पाया गया कि मृतक नंदकुमार उर्फ नंदन चन्द्राकर दिनांक 03.03.2026 को सुबह करीबन 9.45 बजे सायकल से घोडारी गया था वापस आते समय बेलसोंडा स्कुल के पास उत्लईन तालाब के सामने ग्राम बेलसोंडा के पास पहुंचे थे कि मृतक नंदकुमार उर्फ नंदन चन्द्राकर को किसी अज्ञात वाहन द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मारकर के एक्सीडेंट कर दिया जिससे ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर आये थे डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बातया। पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1





























