छत्तीसगढ़
सरायपाली: चकरदा में बिजली खंभे में लग रहा केबल वायर लोगों में हड़कंप

सरायपाली। अंचल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में बिजली खंभे पर केबल वायर लगाया जा रहा है । साथ ही जिन कनेक्शन पर मीटर लगा हुआ है उन्ही कनेक्शन को जोड़ा जा रहा है बिना मीटर संचालित कनेक्शन को छोड़ दिया जा रहा है। केबल वायर लगाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि बिना मीटर कनेक्शन को केबल में नहीं लगाने हेतु कहा गया है। लेकिन गांव के अधिकांश लोगों के पास मीटर हेतु आवेदन दिया गया व अधिकांश लोगों का मीटर ख़राब हो चुका है उनका कनेक्शन भी नहीं लगाया जा रहा है इससे लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में बिजली आफिस से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
AD#1





























