महासमुंद

जय छत्तीसगढ़ युवा समिति क्रिकेट क्लब तत्वावधान में शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता,, सिंघनपुर की टीम रही विजेता

रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल,महासमुंद– महासमुंद जिला के रंगमटिया समीपस्थ जय छत्तीसगढ़ युवा समिति क्रिकेट क्लब बिरनडबरी की पावन धरा पर दिनांक 30 अक्टूबर 2018 दिन मंगलवार से शानदार टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रवेश शुल्क समिति द्वारा 333रु.निर्धारित किया गया था, क्रिकेट टीम को पप्रोत्साहित करने प्रथम पुरस्कार के रूप में 8888 रु. द्वितीय पुरस्कार 4444 रु. एवं तृतीय पुरस्कार 2222रु. रखा गया था क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर अपने टीम के साथ हिस्सा लिया था,क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन के दिन ग्राम पंचायत रंग मटिया के सरपंच श्री मुक्तेश्वर बरिहा एवं शासकीय कन्या कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के प्राचार्य फगुलाल बरिहा मुख्य आतिथित्य में हुआ था,

विगत दिनांक14 नवम्बर2018 को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं मैच का अंतिम दिन था, कल फाइनल मुकाबला में तीसरे इनाम के लिए जय छत्तीसगढ़ युवा समिति बिरनडनरी बनाम जगदीशपुर के मध्य चला,तीसरे इनाम के लिए जगदीशपुर की टीम विजयी रही,,वही फाइनल मुकाबला के लिए हैप्पी क्रिकेट क्लब सिंघनपुर बनाम तारिणी क्रिकेट क्लब कुशभांठा के मध्य महा मुकाबला चला,,फाइनल में सिंघनपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 69 रन बनाए थे जिसमें चेस करते हुए कुशभांठा 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 52 रन ही बना,सिंघनपुर के शिवा ने 24 बॉल में 42 रन बनाए थे 5 छक्के और 1 चौके की मदद से इस प्रकार हैप्पी क्रिकेट क्लब सिंघनपुर को जीत का सेहरा मिला,वही तारिणी क्रिकेट क्लब कुशभाठा को हार मिली,, उक्त समापन समारोह में प्रथम पुरस्कार विजेता टीम हैप्पी क्रिकेट क्लब सिंघनपुर को 8888 रु. रंगमटिया के सरपंच मुक्तेश्वर बरिहा के हाथों प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार तारिणी क्रिकेट क्लब कुशभाठा को 4444 रु.रंगमटिया पंचायत के सचिव देवेंद्र चौधरी द्वारा दिया गया,,एवं तृतीय पुरुस्कार 2222 रु. जगदीशपुर की टीम को प्रदान किया गया।

सभी मैचों के दौरान तारिणी क्रिकेट क्लब कुशभाठा के सौभाग्यचंद ने 140 रन बना कर मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम कर लिया।
क्रिकेट आयोजन जय छत्तीसगढ़ युवा समिति क्रिकेट क्लब बिरनडबरी के सभी सदस्यों के सराहनीय सहयोग से कुशल पूर्वक संपन्न हुआ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!