सरायपाली

सरायपाली : रामचण्डी महाविद्यालय में छात्र संघ गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

सरायपाली. रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली में राज्य शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मेरिट के आधार पर छात्र संघ का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०एन०के०भोई जी ने छात्रसंघ के गठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्र संघ का गठन छात्रों के नेतृत्व क्षमता का विकास करना, अध्ययन-अध्यापन हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करना तथा महाविद्यालय के विकास में योगदान देने हेतु किया जाता है । समस्त कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किस्मतलाल नंद उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं सरायपाली विधायक ने नव-निर्वाचित छात्रसंघ का मार्गदर्शन करते हुए छात्रसंघ के महत्व अवगत कराया कि आज के छात्र कल के भविष्य है हमारे ही राज्य में छात्र राजनीति से उभरकर बहुत सारे विधायक व मंत्री बने है । छात्र संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।

महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कु. सस्मिता विशाल उपाध्यक्ष धनन्जय साहू, सचिव कु. अंजली साहू, सहसचिव कु. अंजना खम्हारी को चयन किया गया । नव निर्वाचित छात्र संघ की मांग पर विधायक ने सायकल स्टैण्ड व जिम सामाग्री हेतु 5 लाख रू. अनुदान देने की घोषणा की ।

इस कार्यक्रम में के. एस. प्रधान आर. एस. साहू, महा. के कार्यकारी संचालक सतीश चंद्र साहू, बलराम भोई पुरूषोत्तम साहू क्षमानिधी साहू, विवेक अग्रवाल , प्रेतनडीह सरपंच सौदामनी विशाल, राजेश मेहेर के साथ महाविद्यालय के छात्र संघ प्रभारी एस. के. भोई व समस्त प्राध्यापकगण एंव छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री आर. एस. मांझी जी ने किया ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!