कांग्रेस सरकार का वेतन वृद्धि का आदेश कर्मचारियों के हित वाला फैसला-डॉ रश्मि चन्द्राकर

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। कोरोना महामारी के दौर में कर्मचारियों के इंक्रीमेंट का आदेश शासकीय सेवको के वेतन वृद्धि का फैसला छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार कर्मचारी हित वाला फैसला है।
जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने कहा की छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की इच्छा शक्ति के बदौलत आज छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमित मरीजो की रिकवरी प्रतिशत बहुत ज्यादा है कोरोना काल में कर्मचारी वर्ग कोरोना योद्धाओं के रूप में इस महामारी से लड़ने तात्पर्य रहे।
आज छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की कर्मचारियों के हक में फैसला करते हुए वेतन वृद्धि का फैसला कर बतला दिया है की छत्तीसगढ़ सरकार सदैव कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा इस सराहनीय फैसला का जिला कांग्रेस महासमुंद स्वागत करता है जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नीतियों के कारण आज हर वर्ग को फायदा मिल रहा एक अच्छी सरकार के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है



























