महासुमंद

महासमुंद: सिलेण्डर पार

महासमुंद( काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में लीलाधर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह   साकिन कोना थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला है। भलेसर रोड में स्थित गौरव गैस एजेंसी के गोदाम  में पिछले 06 महिने से चौकीदारी का काम करता है। गोदाम के कैम्पस में ही बने कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता है और 24 घंटे की डयुटी करता है। दिनांक 17.06.2024 के रात करीबन 02.30 बजे कमरे के बाहर से कुछ आवाज आ रहा था तब  चेक करने के लिए कमरे से बाहर निकला तो देखा कि बांउड्रीवाल के पास दो अज्ञात व्यक्ति खडे थे जो वही पर खडे गोदाम के गाडियों से सिलेण्डर निकालकर दिवाल के उस पार रख रहे थे अंधेरे में उन्हे ठीक से देख नही पाया। कौन है कहकर  शोर मचाया तो  पत्नी भी कमरे से बाहर आ गई हम लोगों को देखकर दोनो अज्ञात व्यक्ति दिवाल कूदकर वहां से भाग गये। सिलेण्डर गाडी के पास में जाकर सिलेण्डरों की गिनती किया तो इंडेन कम्पनी के 05 भरे हुए सिलेण्डर कम थे जिनकी कीमती लगभग 15000 रूपये है। तब फोन के माध्यम से गैस एजेन्सी के मालिक पंकज चंद्राकर को घटना की सूचना दिया। सभी सिलेण्डर में पेंट से GGS लिखा हुआ है। अज्ञात व्यक्िन्यो द्वारा गोदाम में घुसकर गैस सिलेण्डर चोरी किया गया है पुलिस ने 34-IPC, 380-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!