छत्तीसगढ़

सरोदा रोड पर अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शहर से लगे पर्यटन स्थल सरोदा रोड पर एक अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम भुवन गंधर्व बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जिले के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान भुवन गंधर्व के रूप में हुई है। मृतक शहर के ठाकुरदेव चौक में ठेले में दुकान लगाकर जीवन यापन करता था। जहां लाश मिली है, उस स्थान से खाने का सामान बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि जिले में एक महीने में यह हत्या की पांचवीं घटना है। इसमें से दो मामले को पुलिस ने झुलझा ली है। वहीं तीन हत्याओं के आरोपी अब भी फरार है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!