
काकाख़बरीलाल,सरायपाली:- आज दिनांक 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स नगर इकाई सरायपाली द्वारा महासमुंद जिले के एस. पी. श्रीमान संतोष सिंह जी का प्रतिभा पब्लिक स्कूल के सभागार में सम्मान किया गया.

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा हमर पुलिस हमर संग के अभियान में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया ।पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों से सीधे संवाद किया और कैसे जागरूकता व सावधानी से दुर्घटनाओं ओर अनहोनी को टाला जा सकता है बच्चों को बताया साथ ही साथ बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और बताया वो खुद एक मध्यम वर्ग परिवार से हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने बावजूद किस प्रकार कड़ी मेहनत के बाद आज वे सम्मानित पद पर आसीन हैं
उक्त सम्मान आदरणीय एस पी महोदय का बाल संरक्षण के लिए उप राष्ट्रपति महोदय दिल्ली में सम्मान मिलने पर किया गया..
आज के सम्मान समारोह में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नगर इकाई अध्यक्ष सेवाशंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, आनंद गोयल, हरदीप सिंह रैना,वरिष्ठ सदस्य मदन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं प्रतिभा पब्लिक स्कूल डायरेक्टर डॉ आभाष अग्रवाल समेत प्रतिभा पब्लिक स्कूल के बच्चे, के जी कॉन्वेंट स्कूल, मिशन स्कूल कुटेला, नवोदय विद्यालय के बच्चे एवं स्टाफ शिक्षक मौजूद थे।

उक्त अवसर पर आई ई एम बी एच स्कूल कुटेला के शिक्षक श्री अरविंद साहू,महासमुंद एस. पी. श्रीमान संतोष सिंह के हाथों सम्मानित हुए।




























