पिथौरा
पिथौरा: घर के सामने अज्ञात वेन की ठोकर से मासूम की मौत


पिथौरा( काकाखबरीलाल). पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासेवैया खुर्द स्थित प्रार्थी के घर के सामने अज्ञात वेन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर चहल निषाद पिता कुलेश्वर डेढ़ वर्ष को ठोकर मार दी। जिससे मासूम को गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना कुलेश्वर पिता बुधवारू 50 वर्ष ग्राम राजासेवैया खुर्द निवासी ने दी है। पुलिस ने अज्ञात वेन सीजी 04 एमएम 6311 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
AD#1


























