सरायपाली

सरायपाली: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे

सरायपाली ।पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 8.210 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 19 हजार 200 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर (ओडिशा) की ओर से एक नीले रंग की ड्रीम योगा मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-12-AK-0701) में दो व्यक्ति दो काले बैग में गांजा लेकर सरायपाली की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम तोरेसिंघा स्थित सुरंगी नाला पुल के पास नाकाबंदी की।
कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। बैगों की जांच में सात पैकेटों में कुल 8.210 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों बैग सहित कुल वजन 9.690 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर गांजा, मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजस जाल (43 वर्ष) एवं श्रीधर सोना (42 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर जिले के निवासी हैं तथा वर्तमान में कोरबा जिले में रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!