गुरु पूर्णिमा पर पुरुषोत्तमपुर के शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।

संतोष पटेल,भंवरपुर।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति की ओर से शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पुरुषोत्तमपुर में शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान पाने वाले शिक्षक डीजेंद्र कुर्रे, श्री गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, श्री बोधी राम रा त्रे, श्री डमरूधर बंछोर थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री प्यारी लाल निषाद ने बताया कि गुरु महान है।गुरु के बताए मार्ग पर चलने से उनको अपनी मंजिल की प्राप्ति हो जाएगी । गुरु शिष्य परंपरा वर्षो प्राचीन समय से चलकर आ रहा है ।जिन्होंने गुरु की सम्मान किया वह आज बड़े बड़े पद पर आसीन हुए हैं। इसलिए गुरु को अपमान कभी नहीं करना चाहिए। हमारे आदर्श हैं और ऐसे शुभ दिन पर एक गुरु का सम्मान करने जा रहे हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्री आत्माराम सिदार वन समिति अध्यक्ष नेभी गुरु की परिभाषा गुरु की महिमा गुरु के बताए आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरणा दिए। गुरु ही एक ऐसा भगवान है जिसके बदौलत डॉक्टर इंजीनियर, नेता ,राजनेता कलेक्टर , आदि बनते हैं इसलिए गुरु ही हमारे आदर्श और गौरव हैं। अंत में शिक्षक डिजेंद्र कुर्रे द्वारा आभार व्यक्त कर ग्राम पंचायत सरपंच शाला विकास समिति के सदस्यों,पालक, छात्र-छात्राओं को बधाई दिए।

























