बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 22 अगस्त को लगेगी हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 22 अगस्त 2026, शनिवार को हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत शेखर पाढ़ी (M.B.B.S., MD, DM Cardio) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाली ओपीडी में हृदय संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। शिविर में सीने में दर्द, हार्ट अटैक की जांच व इलाज, हृदय वाल्व की बीमारियां, ब्लड शुगर एवं हार्ट फेल्योर जैसी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा टीएमटी (TMT) जांच, 2D ECHO सहित अन्य विशेष जांच तथा एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी के लिए परामर्श की सुविधा भी रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. पाढ़ी को हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है तथा वे एमएमआई रायपुर से जुड़े वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट हैं। मरीजों से समय पर पंजीयन एवं अपॉइंटमेंट बुक कराने की अपील की गई है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद।
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!