बसनाभंवरपुर

भंवरपुर रासेयो इकाई 7 दिवसीय विशेष शिविर उड़ेला गांव में हुआ सम्पन्न…. सात दिवसीय विशेष शिविर में हुए विभिन्न कार्यक्रम…

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के प्राचार्य जेपीएस नेताम के निर्देशन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में 55 स्वयं सेवकों को लेकर शहीद लालबहादुर नाग के गृह ग्राम उड़ेला में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान ने बताया कि स्वयं सेवकों के उड़ेला पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा बाजे गाजे व फटाखा फोड़ कर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत नाली सफाई, गलियों की साफ सफाई, निर्मलाघाट सफाई, आंगनबाड़ी परिसर की सफाई एवं उड़ेला एवं आश्रित ग्राम मुड़ीडीह के स्कूल परिसर की सफाई एवं रंगरोगन, सोख्ता गड्ढा निर्माण की गई। इसके अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 240 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें धर्मार्थ चिकित्सालय के डॉ ममता सिंह व उनकी टीम, आयुर्वेदिक औषधालय भंवरपुर से गणेश जगत एवं टीम का सहयोग रहा।

वहीं निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में खुरहा चपका टीकाकरण, कृमिनाशक, परजीवी नाशक उपचार, गर्भ परीक्षण, बांझपन उपचार, किया गया। सैकड़ों पशु पालक लाभान्वित हुए। पशु चिकित्सा विभाग के डॉ योगेश्वर पटेल, एनसी सिदार, संतोष यादव, हरिश सिदार, भरत मोरी का सहयोग रहा। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर बौद्धिक परिचर्चा में विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें अमृत जगत, चुम्मन पटेल, भोज प्रधान, ओमप्रकाश पटेल, पीएन सेठ, सुमित सेठ का सहयोग मिला। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण में देवकी दीवान एवं उनकी टीम, कवि सम्मेलन में संस्कार साहित्य मंच भूकेल, एवं रिकार्डिंग डांस में स्वंय सेवकों व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभाई। पीटी परेड, योगा, कराटे में डिजेन्द्र कुर्रे, रोहित शर्मा, खिलेश्वर बरिहा का सहयोग रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह सिदार, अध्यक्षता प्राचार्य जेपीएस नेताम, विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता विजेन्द्र सिंह सिदार, सोनसाय पटेल, संतराम निषाद सहित पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शिविर के दौरान जिला संगठक डॉ मालती तिवारी द्वारा शिविर का निरीक्षण किया और उन्होंने शिविर में पूर्व स्वयं सेवकों द्वारा किए जा रहे सहयोग से प्रभावित होकर कहा कि पूर्व स्वयं सेवक हमारी धरोहर हैं। उनके सहयोग के बिना शिविर अधूरा है । उन्होंने शिविर संचालन एवं ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान ने सभी वक्ताओं एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं ग्राम पंचायत उड़ेला एवं प्रीतम सिंह सिदार का ओर से स्वयं सेवकों, प्राचार्य सह संयोजक जेपीएस नेताम, कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान, कार्यक्रम सहायक सह सलाहकार समिति सदस्य करुणाकर उपाध्याय, पूर्व स्वयं सेवक खिलेश्वर बरिहा, गणेश तांडी, खीरसागर भोई, केदार दीवान, टिकेश्वर साहू, दिग्विजय साहू, हेमराज टंडन, नारायण पटेल, परमेश त्रिपाठी, देवेंद्र पटेल को सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सम्मानित किया। शिविर दर्पण का लोकार्पण अतिथियों ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान व संचालन सलाहकार समिति सदस्य करुणाकर उपाध्याय ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!