छत्तीसगढ़

जिले के खेत में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची खलबली

ग्राम छतौना के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया है, जब खाद छिड़काव के दौरान उनकी नजर 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। ग्रामीण डर गए और खेत से बाहर निकल गए। इस बीच उन्होंने गांव के ही एक युवक को सूचना दी। युवक मौके पर पहुंचा और अजगर को पकड़कर जंगल की तरफ छोड़ दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना सुबह आठ बजे की है। कुछ किसान खेत में खाद छिड़काव कर रहे थे। एक ग्रामीण मुकुल कौशिक भी स्वजन व कुछ श्रमिकों के साथ अपनी खेतों में छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच उनका पैर अजगर पर पड़ा। कुछ जीव-जंतु होने का अहसास हुआ तो मुकुल ने झट से पैर हटा लिया। इसके बीच जब नीचे देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने जिस पर पैर रखा था, वह विशाल अजगर था। मुकुल जोर-जोर चिल्लाने लगा। इससे ग्रामीण भी डर गए और मुकुल के नजदीक पहुंचे। अजगर को देखकर सभी घबरा गए और अनहोनी के डर से तत्काल खेत से बाहर सुरक्षित जगह पर खड़े हो गए। इस गांव में प्रहलाद यादव नाम का एक युवक है, जो सांपों को रेस्क्यू करता है। लिहाजा ग्रामीणों ने उनसे मदद मांगी। युवक तत्काल खेत में पहुंचा और कुछ देर की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। फिर अजगर को लेकर जंगल की ओर रवाना हो गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!