सरायपाली : भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व वानर सेना का गांव में जगह जगह हुआ भब्य स्वागत…. रावण का पुतला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना

सरायपाली (काकाखबरीलाल). ग्राम पैकिन सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी धूम-धाम से मनाया गया। गांव में शुक्रवार को स्कूल मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां 30 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था।
रावण दहन कार्यक्रम से पहले भगवान श्रीराम का वेशभूषा धारण किए वाशू तिवारी व लक्ष्मण बने शेखर भोई, बजरंग बली बने तुषार तिवारी ने वानरों की सेना के साथ गांव का भ्रमण किया। बच्चों ने वेशभूषा के साथ लोगों का मनमोहन लिया। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत पूजन हुआ।
शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा गांव में जय श्री राम के जयघोष से गांव गूंजायमान रहा। क्षेत्र में रावण का पुतला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। यह रावण का पुतला अपने दस सिरों को घुमा रहा था। साथ ही मुंह से धुआं निकालता रहा। यही नहीं राम को ललकारता भी रहा।
यहां पर राम और रावण के बीच के युद्ध का मंचन हुआ। इस दौरान की गई आतीशबाजी से पूरा आसमान सतरंगी पटाखों से जगमग हो उठा था।
समितियों की ओर से विशेष पूजा अर्चना का भी आयोजन किया गया। बाद रावण का दहन किया गया।
ऐसे मना दशहरा
रावण दहन स्थल पर मेले जैसा नजारा था। इस दौरान बच्चों ने खिलौने और गुब्बारों की खरीदी की। जमकर पकवानों का स्वाद लिया। बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल कर लौटे लोगों ने अपने घरों में बच्चो व स्वजनों का तिलक वंदन किया। इसके बाद घर के बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। गांव में देर रात तक चहल-पहल रही।

























