बसना विकासखंड के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाकर बनाया जाएगा स्मार्ट कार्ड

रामकुमार नायक।महासमुंद: जिले में राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत् स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए वर्ष 2016 एवं उसके बाद लोक सुराज 2017 एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य बसना के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य ग्रामवार एवं वार्डवार कार्य योजना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाकर किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी. मंगरूलकर ने बताया कि जिसके तहत् स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए
आज 21 जुलाई 2018 को ग्राम दुधिपाली, अरेकेल, कायतपाली, कलकसा, पिपलीपाली, चिमरकेल, छोटेपटनी, गढपटनी, गढफुलझर, बरोली, कुदारीबाहरा, मेदिनीपुर, सराईपाली, गणेशपुर, ठाकुरपाली, बिटांगीपाली में शिविर लगाया जाएगा।
इसी तरह 22 जुलाई 2018 को
ग्राम पर्रापाट, पलसपाली अ, साल्हेझरिया, अखराभांठा टु, अंकोरी, आमापाली, खेमडा, गेर्राभांठा, बरगांव, रसोडा, छान्दनपुर, जीराडबरी, गनेकेरा, बरबसपुर, बानीपाली, बोहारपार .
23 जुलाई 2018 को ग्राम मोहका, सिंघनपुर, बरडीह, गिधली, छुईपाली, खरोरा, बरपेलाडीह, बडेटेमरी, छिर्राचुंवां, जोगीपाली, हबेकांटा, पठियापाली, संकरी, गुढियारी, धनापाली बाराडोली कोलिहादेवरी गोहेदादर.
24 जुलाई 2018 को ग्राम कर्राभौंना भैंसाखुरी कापूडीह दुर्गापाली नौगडी, गौरटेक, भंवरपुर, पलसापाली ब, उमरिया, उडेला, ठुठापाली, मेढापाली, बिछिया स, बिरसिंगपाली, संतपाली .
25 जुलाई 2018 को ग्राम सागरपाली, घुुटीकोना, कुसमुर, माधोपाली, दुरूगपाली, दुलारपाली, छिर्राबाहरा, लम्बर, लोहरीनडीपा, खोगसा, बम्हनीनडीह, कुरमाडीह, चिपरीकोना, सलखण्ड, जमदरहा, सनबाहली .
26 जुलाई 2018 को ग्राम हबेकांटा, पठियापाली, बडेसाजापाली, छातापठार, बुटीपाली, करनापाली, भंवरचुंवां, ढालम, मुनगाडीह, बिजराभांठा, सरकण्डा, दलदली, चनाट, अजगरखार, रूपापाली में शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बसना में 28 जुलाई 2018 को समस्त वार्डों में शिविर अयोजित किया जाएगा। जिन परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाना है, उन परिवरों को सूचना पर्ची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से वितरित की जावेगी, उक्त पर्ची को लेकर पास के किसी भी ग्राम या वार्ड में जहॉ शिविर लगना है, जाकर स्मार्ट कार्ड बनवा सकते है।
जिन परिवारों ने नवीन स्मार्ट कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया है, उन परिवारों से अपील की गई है कि शिविर लगने पर उक्त ग्रामों में परिवार के समस्त सदस्यों एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर अपना स्मार्ट कार्ड अवश्य बनाए। स्मार्ट कार्ड शिविर स्थल में ही प्रदान किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड मिलने पर ही निर्धारित राशि 30 रूपए स्मार्ट कार्ड बनाने वाले आपॅरेटर को देवें। शिविर लगने कि सूचना संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही शिविर एवं योजना से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 104 पर से ले सकते है।




























