सरायपाली

हिंदी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान माला का  समापन

सरायपाली। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान माला का  समापन हुआ। प्राचार्य पी. के. भोई के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या भोई के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन दिवस में साहित्य में गद्य और पद्य विषय पर व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण प्रवाह साहित्यकार एवं गजलकार उपस्थित रहे। स्वागत संभाषण डॉ. चंद्रिका चौधरी, मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन विभागाध्यक्ष डॉ. भोई, अध्यक्षीय उद्बोधन, महाविद्यालय के राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष यू.के. बरिहा का रहा। मुख्य अतिथि ने साहित्य के मौलिक लेखन पर महत्त्वपूर्ण ज्ञान साझा करते हुए कहा कि अब गद्य और पद्य के मध्य लकीर खींचना कठिन हो गया है। अज्ञेय और मुक्तिबोध की रचनाओं में गद्य के लक्षण दिखाई देते हैं, तो नवयुग की कहानियों और उपन्यासों में पद्य से युक्त पंक्तियाँ मिल जाती हैं। उन्होंने साहित्यिक अनुभव के रूप में अपने गजलों का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार एवं आभार प्रदर्शन सुश्री आरती साहू ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षा के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!