सरायपाली

बलौदा :घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा, महिला के सिर पर लकड़ी से हमला

बलौदा। ग्राम किसडी में घर-जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थिया कुमोदिनी सेठ ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2026 की सुबह वह रोजगार गारंटी कार्य पर गई थी। इसी दौरान घर पर उसके पति और देवरों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। सूचना मिलने पर जब वह सुबह करीब 9 बजे घर पहुंची और विवाद शांत कराने की कोशिश की, तब देवर गिरधारी सेठ ने गाली-गलौज करते हुए चूल्हे की लकड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे बेटे को भी लकड़ी से मारकर घायल कर दिया गया। घटना को पड़ोसियों ने देखा और बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!