सरायपाली

सरायपाली :गायन प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार लाने प्राचार्य पीके ग्वाल के निर्देशन में गायन प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन प्राथमिक विभाग के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए किया गया। जिसमें सुमधुर स्वर में गाना गाकर प्रथम स्थान श्रद्धा प्रधान ( दूसरी), द्वितीय स्थान रुद्रप्रताप शर्मा (दूसरी), तृतीय स्थान राधिका डडसेना (तीसरी) ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला व संस्कृति के प्रति अभिरुचि उत्पन्न कर नैतिक व्यवहारिक मूल्यों का बीजारोपण करना है। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान पाठक नेतराम पटेल, सहा. शि. सविता सिदार, धनपत

सिदार, शोभाराम भोई आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शीघ्र ही तीनों विजेताओं को स्व. लोकनाथ बढ़ई पात्र स्मृति पदक से सम्मानित किए जाने की मंशा सहा.शि. लेखरंजन बढ़ई पात्र द्वारा जताई गई है। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हौसला आफजाई करते हुए बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा प्राचार्य पीके ग्वाल, व्याख्याता पीएन सेठ, प्रभारी प्रधान पाठक (मिडिल) यशवंत कुमार चौधरी, पालक समिति अध्यक्ष कमल पटेल, उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ आशीष दास, पालक सदस्य चंपालाल डडसेना, सहा.शि. आशा ” शर्मा एवं पैरेंट्स टीचर्स स्टॉफ आदि द्वारा किया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!