रायगढ़
किसी को भी हो सकता है कोरोना, नियमों का पालन करें – सीएम बघेल

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में पहले के मुकाबले अब तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसे लेकर लोगों में एक ओर जहां हड़कंप मचा हुआ तो वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को नियमों का पालन करने की अपील की है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि कोरोना किसी को भी हो सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें लापरवाही नहीं करें। सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करें। छत्तीसगढ़ में अभी दिल्ली मुंबई जैसी स्थिति नहीं है। आगे कहा कि प्रदेश में बेड की प्रर्याप्त व्यवस्था है। प्राइवेट अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं।
AD#1
























