सरायपाली

पुष्प वाटिका में लगा खुला जिम ,कसरत करने के लिए सुबह शाम पहुंच रहे हैं सैकड़ों नगरवासी

जनाब खान सरायपाली.
सरायपाली- भंवरपुर रोड में स्थित 3 एकड़ में फैले पुष्प वाटिका में अब अधिक रौनक दिखने लगी है. यहां 10 लाख रूपए की लागत से खुला जिम लगाया गया है, जिसके कारण सुबह-शाम सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरूष कसरत करने के लिए पहुंच रहे हैं. महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग जिम की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई है. 

    जानकारी अनुसार यह पुष्प वाटिका विगत 7 वर्ष पूर्व अतिक्रमण को हटाकर 25 लाख रूपए की लागत से बनवाया गया था. शुरूवाती दौर पर पुष्प वाटिका में पैदल चलने के लिए मार्ग, फव्वारा, पैड़ पौधा, गेट, लाईट एवं चौकीदार की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा वहां बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सी, फिसलपट्टी भी लगाया गया था. अब गार्डन में सुविधा दिनों दिन बढ़ाई जा रही है, जिससे नगरवासी सुबह-शाम पहुंचकर सुविधा का लाभ ले रहे हैं. जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में 20 लाख रूपए की लागत से झूला, वॉकिंग के लिए टाईल्स रोड, फिसल पट्टी, पेड़ पौधे और नीचे लेन (घांस ) की भी सुविधा बढ़ाई जाएगी. 

नहीं रहेगा दुर्घटना का भय, समय की होगी बचत

    पूर्व में सुबह शाम वॉकिंग करने वाले भंवरपुर रोड, पदमपुर रोड, नया मण्डी का उपयोग तथा कसरत के लिए अलग से समय निकालकर इच्छुक व्यक्ति जिम सेंटर जाया करते थे. अब दोनो की सुविधा एक ही जगह नगर वासियों को मिलने से उनकी समय की बचत तो होगी ही, वहीं रोड किनारे चलने पर होने वाले दुर्घटना का भय भी नहीं रहेगा.  नगर में पुष्प वाटिका के अलावा ब्लॉक कॉलोनी गार्डन में भी खुला जिम लगाया गया है. शहर में उड़ियापारा सांस्कृतिक भवन, टाउनहॉल झिलमिला एवं हाई स्कूल मिनी स्टेडियम में भी खुला जिम की सुविधा जल्द ही मिलने वाली है, जिससे नगर वासियों को अपने-अपने नजदीक ही यह सुविधा मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग खुला जिम एवं वॉकिंग रोड का लाभ ले सकेंगे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!