छत्तीसगढ़

नदी में जा घुसी कर्मचारियों से भरी SECL की तेज रफ्तार बस, 50 से ज्यादा घायल

एक बड़ा सड़क हादसा (big road accident) हो गया है. SECL भटगांव (SECL Bhatgaon) के कर्मचारियों से भरी बस (Bus full of employees) का बड़ा हादसा हो गया है. SECL भटगांव की बस 50 से ज्यादा लोगों (more than 50 people in bus) को लेकर जा रही थी, तभी बस सुखदेवपुर के नाले (Sukhdevpur River) में जा गिरी. इसमें बड़ी संख्या में लोग जख्मी (large number of people injured) हुए हैं. कई लोगों का इलाज जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक महान-टू-खदान और जगन्नाथपुर कोल माइंस (Jagannathpur Coal Mines) के लिए लगभग 50 SECL के कर्मचारी BUS से ड्यूटी जा रहे थे. इसी बीच खड़गवा चौकी अंतर्गत सुखदेवपुर के पास नाले में बस पुल से जा टकराई और बस नाले में जा गिरी. बस में सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मजानकारी के मुताबिक सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर भटगांव SECL के अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं लगभग सभी गंभीर घायलों को अंबिकापुर जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया है. ऐसे में क्षेत्र के श्रमिक नेता बेहद आक्रोशित हैं और बस प्रबंधन पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. वहीं मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!