छत्तीसगढ़

हड़ताल पर चले डॉक्टर, प्रदेश में आज ओपीडी सेवाएं रहेंगी ठप

नीट पीजी (NEET PG 2021) काउंसलिंग में देरी को लेकर आज देशभर के डॉक्‍टरों के तमाम संगठनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने 27 नवंबर यानी शनिवार से देशभर में हड़ताल की अपील की है. इस वजह से देशभर के अस्‍पतालों के साथ दिल्‍ली के भी तीन अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रहेंगी. छत्तीसगढ़ के रेजिडेंट डॉक्टर आज ओपीडी सेवाओ को बंद कर हड़ताल करेंगे. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन(forda) के बैनर तले आयोजित हडताल में प्रदेश के लगभग 400 डॉक्टरों समेत देश भर के 10,000 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं. इस दौरान आज ओपीडी सेवाओ को पूरी तरह बन्द रखा गया है. ओपीडी बन्द होने से प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर व जगदलपुर के मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी. देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप कल रात केंडल मार्च भी निकाला था.
नीट पीज काउंसलिंग में देरी की वजह से आज पूरे देश मे 10 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. वहीं, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष ने बताया कि गुरुवार को हमने मीटिंग की थी जिसमें सारे आरडीए जुड़े थे. हमने तय किया कि हम ओपीडी सर्विस बंद करेंगे, लेकिन ये सब कब तक चलेगा हमें नहीं पता. ये अनिश्चितकालीन है. जब तक कोई समाधान नहीं निकलता, तब तक यह सब चलता रहेगा.

 

इसके अलावा फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) की ओर से कहा गया है कि हम मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिले सकारात्मक परिणामों के लिए इंतजार कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट नीट परीक्षा में ओबीसी के लिए 27 फीसदी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 10 फीसदी आरक्षण प्रदान करने वाले केंद्र और मेडिकल काउंसिलिंग समिति (एमसीसी) की अधिसूचनाओं के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. हालांकि केंद्र ने 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 8 लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा पर फिर से विचार करने का फैसला किया है. इस वजह से केंद्र ने चार हफ्तों के लिए नीट काउंसलिंग टाल दी है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!