तुमगांव: अमावश मोड के पास हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।रूपेश निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलटुकरी में रहता है, ट्रेक्टर चलाता है दिनांक 05.09.2025 को ग्राम बेलटुकरी के किरण सतनामी के घर पास ट्रेक्टर जुताई का पैसा मांगने के लिए गया था तो किरण साहू एवं उसके पिता हिरू एवं उसके भाई लोग पैसा नहीं देंगे जो करना है कर लो बोला तो वापस अपने घर आ गया । शाम को घरेलु सामाने खरिदने तुमगांव आ रहा था कि अमावश मोड तालाब के पास पहुंचा था कि शाम करीब 05.00 बजे 1. भुपेन्द्र सतनामी 2. किरण् सतनामी एवं उसका भाई आये और गंदी गंदी गाली गलौच कर कालर को पकड लिये जिससे मोटर सायकल से जमीन में गिर गया फिर वे लोग हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये हैं तथा जान से मार देने की धमकी दिये हैं । मारपीट से चेहरा एवं पीठ में चोंट लगा है एवं सिर मे दर्द है । घटना को राकेश निषाद देखा सुना एवं बीच बचाव किया है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























