बसना

राजश्री गुटखा व नगदी के साथ दो आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बसना (काकाखबरीलाल) . पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर द्वारा क्षेत्र में लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है मुखबीर से सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान एक आल्टो 800 कार में दो व्यक्ति राजश्री गुटखा एवं जर्दा को बिक्री करने के लिए बसना से सराईपाली की ओर ले जा रहे है कि सूचना पर कन्याशाला के पास बसना में नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोके जिसमे दो व्यक्ति 1. विवेक अग्रवाल पिता नवल अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं0 08 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0, 2. प्रताप साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 21 साल जाति तेली निवासी गेर्रा चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद बैठे थे जो कार को चेक करने पर गुटखा एवं जर्दा रखा हुआ था जिसे बिक्री हेतु ले जाना बातये कि अनावेदक के कब्जे से राजश्री गुटखा 06 बोरी, जर्दा 3 बोरी कीमती 45000 रूपये मारूती अल्टो 800 कीमती 250000 रूपये, एक नग सेमसंग मोबाईल की. 8000 रूपये, एक नग आईफोन मोबाईल कीमती 8000 रूपये, नगदी रकम 100710 रूपये जुमला 411710 रूपये को जप्ती कार्यवाही कर इस्तगासा क्र. 01/21 धारा 273 भादवि सिगरेट एवं अन्य उत्पाद अधि0 2003 की धारा 20(2) तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!