जांजगीर चांपा

एनीकट में डुबा यूवक

जिले के हथनेवरा गांव के पास पीथमपुर एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. जहां युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने भाई और उसके बच्चों के साथ नहाने के लिए पहुंचा था. इस दौरान बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी. उसने दोनों बच्चों को तो बचा लिया, मगर वह खुद तेज बहाव में बह गया. मामला चाम्पा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था. आज भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था. इस दौरान उसकी पानी में डूब गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान को 8 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है.चांपा एसडीओपी यदु मणि सिदार ने बताया कि घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके के पहुंची और तलाश शुरू की. 8 घंटे के बाद भी नदी मे डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद नहीं किया जा सका है. दोपहर 3 बजे बिलासपुर से गोताखोरो की टीम हसदेव नदी मे पहुंची और तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक गोताखोरो को भी कुछ हासिल नहीं हुआ है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!