छत्तीसगढ़
कोरोना से संक्रमित छत्तीसगढ़ के विधायक हुए स्वस्थ, एम्स से मिली छुट्टी

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। कोरोना से पीड़ित डोंगरगांव से कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू स्वस्थ हो गए है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज एम्स से छुट्टी मिल गई।
बता दें कि कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 22 जून को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं अब उनका रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज एम्स से डिस्चार्ज किया गया।
एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद अब विधायक को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। बता दें कि विधायक के संपर्क में आने वाले अन्य विधायकों की रिपोर्ट भी निगेटिव आया है। इधर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों की ओर नजर डाले तो प्रदेश में तेजी से आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 2838 है। अब तक प्रदेश में 2150 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
AD#1























