देश-दुनिया

लगातार पांच दिन बैंक हो सकते हैं बंद जाने… कब से रहेगा बंद

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

पिछले सप्ताह ही 31 जनवरी और 1 फरवरी को लगातार दो दिन बैंक हड़ताल करने के बाद सरकारी बैंकों के कर्मचारी अब एक बार फिर बैंक हड़ताल कर सकते हैं। अगर सरकारी बैंकों के कर्मचारी ये हड़ताल करने में सफल रहते हैं तो मार्च के दूसरे सप्ताह में टीएम और बैंकिंग सेवाएं लगातार 5 दिनों के लिए प्रभावित हो सकती है।  बैंक एम्पलॉई फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉई एसोसिएशन के मुताबिक, 11 मार्च से 13 मार्च के बीच लगातार 3 दिनों के लिए बैंक हड़ताल हो सकता है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इंडिया बैंक ए  सोसिएशन के साथ बीतचीत सफल नहीं रही है।  लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती है बैंकिंग सेवाएं चूंकि, यह हड़ताल महीने के दूसरे शनिवार से ठीक पहले आयोजित किया जाना है। ऐसे में रविवार को मिलाकर लगातार 5 दिनों के लिए बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती हैं। बता दें कि हर महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। हालांकि, इस हड़ताल से आईसीआईसीआई बैंक और एचटीएफसी बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों के कामकाज पर कोई असर नहीं पडऩे की संभावना है।  अगर सरकारी बैंकों में यह हड़ताल होता है तो इस साल तीसरा मौका होगा जब बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके पहले 8 जनवरी को बंद का आह्वाहन किया गया था। बैंकों यूनियान ने यह भी ऐलान किया है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो एक अप्रैल से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। 
सरकारी बैंक कर्मचारियों की मांग है कि हर 5 साल बाद उनके वेतन को रिवाइज किया। यह सहमति यूनियन लीडर्स और बैंक प्रबंधन से कई बैठकों के बाद बनी है। बैंक कर्मचारियों की सैलरी को अंतिम बार 2012 में रिवाइज किया गया था। साल 2017 से अब तक इसे रिवाइज नहीं किया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!