सरायपाली: मोटरसायकल सवारों पर हमला पुलिस जांच में जुटी



सरायपाली (काकाखबरीलाल).बीते कुछ दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा
मोटरसायकल सवारों पर किए जा रहे रहे हमले सिलसिला का थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विगत दिनों बीती रात एक बार फिर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैतारी चौक के पास एक मोटरसायकल सवार पर डंडे से हमला किया गया, जिससे बाईक सवार के सिर में चोट आई और वह लहू लुहान हो गया। हालांकि पुलिस द्वारा हमलावर का सुराग मिलने की बात कही जा रही है, जिसमें हमलावर युवक को फरार बताया जा रहा है। बहरहाल जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद लोगों में जाग गई है। लगभग सप्ताह भर से शहर से लगे बैतारी, बोंदा, बालसी आदि मार्गों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रात्रि के समय सूनेपन का फायदा उठाते हुए आने जाने वाले बाईक सवारों पर अचानक डंडे या रॉड से हमला किया जा रहा है। इससे कई लोग घायल हो चुके हैं और क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। इस तरह की सबसे अधिक घटनाएं झिलमिला से बैतारी चौक के बीच देखी जा रही है। विगत दिनों रात पुनः बैतारी चौक के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक मोटरसायकल चालक पर हमला किया गया है, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि अपराधियों की खोजबीन में पुलिस मुस्तैदी से जुट गई है और अपराधी के संबंध में सुराग मिलने तथा जल्द ही उस तक पहुंचने की बात कही जा रही है।


























