भंवरपुर

भतीजे ने की अपने चाचा की हत्या,जाने क्या थी वजह.?

बसना। पुलिस चौकी भंवरपुर अंतर्गत ग्राम कारीडोंगर में एक युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी भंवरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक नोहर सिंह ने भंवरपुर पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई कि उसके चाचा पीतरू गोंड की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने नोहर सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया । इसके बाद भंवरपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ जांच पर ग्राम कारीडोंगर रवाना हुए। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो मृतक के बाएं कान के ऊपर तथा दाहिने कान के नीचे एवं बायीं आंख के नीचे खून निकला हुआ देखा।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना भेजा गया। प्रथम दृष्टया मृतक के चोट को देख कर हत्या होने के संदेह पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक पीतरू गोंड़ का अक्सर अपने भतीजे नोहर सिंह से विवाद होता रहता था। पुलिस ने संदेह पर भतीजा नोहर सिंह से कड़ाई से पूछताछ की। नोहर सिंह ने अपने चाचा की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि मेरा चाचा पीतरू गोंड़ मेरी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।

कल मैं अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सोया हुआ था कि रात में मेरा चाचा शराब पीकर घर आया। फिर चिल्लाते हुए दरवाजा खटखटाया। मैं जैसे ही दरवाजा खोलकर पानी पीने रसोई कमरे में चला गया। इसी बीच चाचा पीतरू गोंड़ कमरे के अंदर घुसकर मेरी पत्नी के पास जाकर उसके हाथ-बांह को पकडऩे लगा। मुझसे रहा नहीं गया और मैंने उत्तेजना में आकर परछी में पड़े सब्बलनुमा रॉड उठाकर चाचा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राड को जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!