सरायपाली:बच्चों को बुक बाइंडिंग करना सिखाया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। शासन के आदेशानुसार पूर्व व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों को बुक वाइंडिंग एवं जिल्द चढ़ाने के साथ ही प्रिंटिंग प्रेस दिखाने एवं सिखाने के लिए सरायपाली भ्रमण हेतु लिया गया । जहा पर सरायपाली में पंकज फ्लेक्स और ऑफसेट के संयोजक भोजराज नायक के द्वारा बुक की वाइंडिंग कैसे की जाती है इसके बारे में बताते हुए एक फटे पुराने बुक का वाइंडिंग किया गया जिससे बच्चों ने उस बुक बाइंडिंग की प्रक्रिया को समझा और विद्यालय में आकर सभी बच्चों को बताया गया। वहा पर प्रिंटिंग का कार्य कैसे किया जाता है शादी कार्ड कैसे छापा जाता है आदि की जानकारी दी गई।इस परिपेक्ष में स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल द्वारा भी इस बुक बाइंडिंग की प्रक्रिया को समझा एवं इससे होने वाले कमाई एवं व्यापार के बारे में बताया उन्होंने बताया कि एक वाइंडिंग के लिए 100 से 150 रुपया लिया जाता है तो इस प्रकार से रोजगार की एक आजीविका का साधन भी बन सकता है।























