बलरामपुर

जिले के कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का रूपये का हुआ नुकसान

बलरामपुर (काकाखबरीलाल). जिले के राजपुर महुआ पारा में संचालित ब्यूटी पार्लर और कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अंदेशा है. लॉकडाउन के दौरान दुकान लंबे समय से बंद था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 11 बजे शना ब्यूटी पार्लर के अंदर से धुआं निकलने व बदबू आने के कारण दुकान संचालक के साथ पुलिस को खबर की गई. नगर में फायर ब्रिगेड नही होने की वजह से दुकान संचालक ने पड़ोसियों की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकान में ब्यूटी पार्लर के साथ महिलाओ के कपड़े का व्यापार किया जाता था. आगजनी मे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है.

आगजनी की घटना पर नगरवासियों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर नगरीय क्षेत्र में एक फायर ब्रिगेड होता तो घटना को टाला जा सकता था. इसके अलावा दुकान संंचालक को लाखों का नुकसान नहीं झेलना पड़ता.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!