सरायपाली: तु बहुत धक्का मुक्की कर रहा था कहकर मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल).आरक्षी केद्र में कमलेश बिषरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बगईजोर में रहता है। कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 17.03.2023 के रात्रि 07.30 बजे उनके नाना घर तोरेसिंहा मामा सुरंजन नाग के शादी में गया रात्रि तिलाईमाल बरात से सुबह दिनांक 18/03/2023 के 07:30 बजे तोरेसिंहा आने पर कोटवार घर के सामने मामा शरद नाग एवं परिवार के अन्य जन बातचीत कर रहे थे वहां पर वह भी खडा था इसी बीच ग्राम तोरेसिंहा का सुन्दर कुमार आया और बोला कि बारात में कल नाचने के लिये तु बहुत धक्का मुक्की कर रहा था अब दिखा कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा जिससे उनके परिजन एवं उनके द्वारा मना करने पर वह गुस्से में आकर क्यों नहीं बोलुंगा कहकर पास में पडा लाल ईटा उठाकर फेंककर मारा जिससे वह गिर गया फिर वह दौडकर आकर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं तु साला दुसरे गांव का आदमी है हमारे गांव में आकर रौब जमाता है तुझे जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया । आसपास के लोगो ने झगडा को छुडाया है। मारपीट करने से सिर के पीछे और दोनो आंख के आसपास चोट आया है। दर्द हो रहा है। घटना को संजय नाग,गोलू नाग व शरद नाग देखे सुने है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जा़च में लिया है.


























