कन्हैया मित्तल द्वारा धार्मिक मंच को राजनीतिक मंच बनाए जाने पर कड़ी निंदा करता हूँ – विधायक नंद

विजय के.चौहान,सरायपाली @काकाखबरीलाल। विगत दिनों सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल के द्वारा सरायपाली स्थित अर्जुनडा में श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपने कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में भगवा राज लाने की बात कही जिससे एक धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक बातें सुनकर वहां उपस्थित आमजन सहित विभिन्न पार्टी के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो की कन्हैया मित्तल का एक गाना जो राम को लाए हैं
हम उनको लाएंगे गाकर पूरे देश मे खूब प्रसिद्धि मिली थी।
इसी कड़ी में इस पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए सरायपाली के विधायक क़िस्मत लाल नंद ने कहा कि मेरे विधानसभा अंतर्गत अर्जुण्डा धाम के श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गायक कन्हैया मित्तल द्वारा धार्मिक मंच को राजनीतिक मंच बनाए जाने पर मैं कड़ी निंदा करता हूँ।
अर्जुण्डा धाम में 2 से 12 अप्रैल तक श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें अनेक कार्यक्रम समिति द्वारा सफलता पूर्वक करवाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 8 अप्रैल को गायक कन्हैया मित्तल द्वारा मंच से भाजपा एवं संघ का खुले रूप से मोदी एवं योगी का प्रचार प्रसार किया गया एवं कई धर्म के लोगों को निशाना बनाया गया। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से धार्मिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम को लेकर सभी लोग अति उत्साहित हैं। श्री श्याम भक्तगण एवं इससे जुडे़ सारे लोगों को बधाई देता हूँ सरायपाली क्षेत्र के लिए मंदिर बनना गौरव की बात है सभी धर्म एवं सभी पार्टी के लोग इस मंदिर में सहयोग किए हैं और ऐसे धार्मिक मंच पर आकर कन्हैया मित्तल द्वारा राजनीति बोल बोले जाने पर आमजन भी आक्रोशित हैं। जिसकी मै स्वयं भी कड़ी निंदा करता हू। कन्हैया मित्तल द्वारा जैसे अन्य राज्यों में जाकर राजनीति कार्यक्रमों में संघ और भाजपा का प्रचार प्रसार किए हैं, वैसे अगर ये छत्तीसगढ़ के धार्मिक मंचो पर इस प्रकार से राजनीति करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जिस प्रकार से सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी कार्य किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ की जनता यहां भगवा राज आने नहीं देगी।

























