सरायपाली
टोकन लेने बड़ी संख्या में खरीदी केद्र पहुँच रहे किसान



सरायपाली( काकाखबरीलाल). ब्लॉक के धान खरीदी केद्र में इस समय धान खरीदी जोरों से चल रहा है. वही टोकन के लिए धान खरीदी केद्र में टोकन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं. टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से बार बार सर्वर की समस्या बनी हुई है जिसके कारण किसान सीधे धान खरीदी पहुँच कर टोकन लेने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं. इसके साथ ही एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढोत्तरी हो रहा है , लेकिन बिना मास्क लगाये किसान बड़ी संख्या में एक साथ एकत्रित हो रहे हैं जिससे कोरोना वायरस फैलने का भी चिंता बनी हुई है.
AD#1



























