बसना

भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल का धुआंधार जनसंपर्क, हर वर्ग में दिख रहा उत्साह

पिथौरा मंडल के गांवो में भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल का जनसंपर्क

बसना – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल पिथौरा के ग्राम डोंगरीपाली, गोपालपुर, किशनपुर, लक्ष्मीपुर,खैरखुंटा, बिंधनखोल, रामपुर आदि ग्रामों जनसंपर्क किया। अपने मध्य पाकर ग्रामवासी प्रफुल्लित रहें. यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने फूल मालाओं व आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया. इस दौरान ढोल मंजीरों की थाप पर भाजपा के जयजयकार के नारों के साथ लोग काफी उत्साहित रहें.

भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया. इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने कोविड-19 के दौरान देश भर में मुफ्त में हुए वैक्सीनेशन, डिजिटल क्रांति, तमाम परिवारों को पक्का घर, खुले में शौच से निजात के लिए किए गए प्रयास, उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, गरीब व कमजोर तबके के लिए मुफ्त राशन योजना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आयुष्मान योजना, जनऔषधि केंद्रों की शुरुआत, एक रुपये में सैनिटरी पैड, एयरपोर्ट जैसे भव्य रेलवे स्टेशन आदि का विस्तार से जिक्र किया.

बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं. हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे. मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद 6 महीने के भीतर आप सभी की समस्त ग्राम वासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा

जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत डोंगरीपाली (पिथौरा) की वर्तमान सरपंच अहिल्या बरिहा ने बसना विधानसभा के लोकप्रिय जननायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!